भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के पहल पर जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए 1 करोड़ 50 लाख की राशि की मिली स्वीकृति

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jun 24, 2026 - 07:25
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के पहल पर जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए 1 करोड़ 50 लाख की राशि की मिली स्वीकृति
जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय का जल्द बदेलेगा स्वरूप
CG VARTA -

24 जून 2026, जगदलपुर/ जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यलय (बस्तर हाई स्कूल) के जीर्णोद्धार के लिए 01 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत की गयी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के पहल पर जगदलपुर शहर के जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय (बस्तर हाई स्कूल) के जीर्णोद्धार व विकास कार्य हेतु राशि 1 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत प्राप्त हुई है। विधालय के शताब्दी वर्ष पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के मांग पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जी ने राशि की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने बताया कि विगत माह पूर्व जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी समारोह आयोजित कार्यक्रम में मान.मुख्यमंत्री एवं मान. शिक्षा मंत्री से विद्यालय के जीर्णोद्धार व उन्नयन कार्य हेतु राशि की मांग की गई थी।

     इस विद्यालय में बस्तर संभाग के अनेक विद्यर्थियो ने अध्धयन कर आज बहुत बड़े बड़े मुकाम पर पहुंच कर बस्तर का नाम रोशन किया है। जिसके विकास एवं जीर्णोद्धार के लिए मांग पर प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जी ने हमारे मांग पर विद्यालय के विकास हेतु 1 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत किया है। जिसके लिए हम बस्तरवासी व अध्धयनरत छात्रों के ओर से कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित करते हैं। श्री किरण देव ने कहा स्वीकृत राशि से जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय का बहुत बेहतर रुप से जीर्णोद्धार व विकास कार्य कराए जायेंगे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।