तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार, वेतन शाखा में करोड़ों का गबन, भत्ता को बढ़ाकर ऐसे दिए घटना को अंजाम

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 1, 2026 - 13:14
तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार, वेतन शाखा में करोड़ों का गबन, भत्ता को बढ़ाकर ऐसे दिए घटना को अंजाम
CG VARTA -

1 जुलाई 2026, जगदलपुर/ छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में वेतन शाखा में गंभीर अनियमितता बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों ने मिलकर वेतन देयक में कूटरचना व डीडीओ के डिजीटल हस्ताक्षर का दरूपयोग कर शासकीय राशि गबन की थी। जांच के बाद तीनों के खिलाफ गिरफ्तारी जारी किया गया।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, बस्तर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की वेतन शाखा में करोड़ों के गबन का मामला सामने आया था। एसपी ने शिकायत को गंभीरता से लिया और जांच के आदेश दिए। जांच में सामने आया कि बीते दो वर्षाें में करीब 2 करोड़ से ज्यादा का गबन किया गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूचना 

शासकीय ऑडिट से ज्ञात हुआ कि  पुलिस अधीक्षक कार्यालय जगदलपुर के वेतन शाखा में वेतन आहरण में गंभीर अनियमितता पाई गई ,जिस संबंध में प्राथमिक जांच कराई गई  ,जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया की वेतन शाखा में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 450 गिरीश राय, आरक्षक 289 राजकुमार कतलम, एवं डीएसएफ आरक्षक 4003 हेमंत मैथ्यू के द्वारा वेतन देयक में गंभीर अनियमितता कर आपराधिक षडयंत्र कर वेतन देयक में कूटरचना कर ,डीडीओ के डिजीटल हस्ताक्षर पैनड्राईव का दुरुपयोग कर शासकीय रकम का तीनो आरोपीगण ने अपराधिक षडयंत्र कर विभिन्न भत्ता को बढाकर शाशकीय राशि का गबन किया । उपरोक्त आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 318(4), 316(5), 338, 336(3), 340, 61(2) BNS, 66 (C) IT Act का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में गिरफ्तार कर रिमांड में लिया गया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।