जमीन सीमांकन के दौरान विश्वकर्मा कश्यप ने धारदार लोहे का तलवार लहराकर लोगों को डरा धमका रहा था

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 2, 2026 - 20:20
जमीन सीमांकन के दौरान विश्वकर्मा कश्यप ने धारदार लोहे का तलवार लहराकर लोगों को डरा धमका रहा था
CG VARTA -

जगदलपुर/ 2 जुलाई 2026 

अपराध कमांक 96/2026

         धारा 25 27 आर्म्स एक्ट

🔹 धारदार लोहे का तलवार के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार।

🔹 आरोपी द्वारा जमीन सीमांकन के दौरान धारदार लोहे का तलवार लहराकर आम लोगो को डरा धमकाकर रहा था।

🔹 थाना नगरनार अंतर्गत ग्राम मारकेल शिवनागुड़ापारा की घटना।

🔹 गिरफ्तार आरोपी का नाम -

विश्वकर्मा कश्यप पिता स्व० महादेव कश्यप जाति भतरा उम्र 55 वर्ष निवासी मारकेल शिवनागुड़ापारा थाना नगरनार जिला बस्तर छ०ग०

थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं आसामाजिक तत्व के लोगो पर कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के दिशा निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया।

 दिनांक 30.06.2026 को ग्राम मारकेल शिवनागुड़ापारा में जमीन सीमांकन के दौरान आरोपी विश्वकर्मा कश्यप पिता स्व० महादेव कश्यप निवासी मारकेल शिवनागुड़ापारा द्वारा धारदार लोहे का तलवार लहराकर आम लोगो को डरा धमकाकर भयभीत कर गांव का माहौल खराब कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकडा गया एवं आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का तलवार को बरामद कर जप्त किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25 ,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया व आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जैल दाखिल किया गया।

🔹महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधि./कर्म. निरीक्षक श्री संतोष सिंह, प्र आर अजय साहु ,आरक्षक नेलसन टोप्पो विक्रम उरांव ,आरक्षक चालक अविनाश कुमार, का विशेष योगदान रहा हैं।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।