विधायक श्री किरण देव ने जामावाड़ा धान खरीदी केंद्र में किसानों से चर्चा कर देखी व्यवस्था

Dec 4, 2025 - 20:32
विधायक श्री किरण देव ने जामावाड़ा धान खरीदी केंद्र में किसानों से चर्चा कर देखी व्यवस्था
CG VARTA -

जगदलपुर, 04 दिसम्बर 2025/ जगदलपुर विधायक श्री किरण देव ने गुरुवार को किसानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जामावाड़ा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र और लेम्पस कार्यालय का में क्षेत्र के किसानों से रूबरू होकर धान विक्रय के संबंध में चर्चा की और धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुबह अचानक केंद्र पर पहुंचकर पूरी व्यवस्था का गहन अवलोकन किया।

 

     उन्होंने धान के भंडारण की स्थिति, नमी मापन की प्रक्रिया, बारदाना की उपलब्धता और टोकन प्रदाय की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही सीधे किसानों के बीच पहुंचे और किसानों की बातों को ध्यान से सुनने के बाद कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित केंद्र के प्रबंधक को निर्देश दिए कि खरीदी की गति बढ़ाई जाए, बारदाने की सुलभता और किसानों के लिए बैठने व पेयजल की समुचित व्यवस्था रहे। वहीं धान की तौलाई भी समय पर सुनिश्चित किया जाए।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।