विधायक श्री किरण देव ने 160 छात्राओं को बांटी साइकिल –बच्चों के साथ किया न्यौता भोज

विधायक श्री किरण देव ने किया स्कूल के बच्चों के साथ भोजन

Dec 4, 2025 - 20:37
Dec 4, 2025 - 22:24
विधायक श्री किरण देव ने 160 छात्राओं को बांटी साइकिल –बच्चों के साथ किया न्यौता भोज
CG VARTA -

जगदलपुर, 04 दिसम्बर 2025/ जगदलपुर विधायक श्री किरण देव ने मंगलवार को सरस्वती साइकिल योजना के तहत 160 छात्राओं को साइकिल वितरित की। यह आयोजन ग्राम जामावाड़ा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ, जिसमें जामावाड़ा की 35, साड़गुड़ की 28, बड़े मुरमा की 35, नियानार की 54 और बाण्डापारा की 08 की छात्राओं को लाभान्वित किया गया।

      साइकिल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री किरण देव ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना ने प्रदेश की बेटियों को स्कूल आने-जाने में बड़ी सुविधा प्रदान की है। उन्होंने प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि बेटियां हैं तो कल है, बेटियां पढ़ेंगी तो विकास गढ़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरस्वती सायकल योजना प्रारंभ की गई है। उन्होंने सभी छात्राओं से बेहतर ढंग से पढ़ाई करने और अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित करने का आग्रह किया, जिसका लाभ उन्हें अपने जीवन में मिलेगा। साइकिल वितरण कार्यक्रम के उपरांत विधायक श्री देव ने न्यौता भोज में शामिल होकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामावाड़ा में बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पदलाम नाग, उपाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिंदू साहू एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलिराम बघेल, खंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेश गुप्ता सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।