नकटी गांव के ग्रामीणों ने मंत्री ओपी चौधरी के बंगले को घेरा

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 4, 2026 - 13:56
नकटी गांव के ग्रामीणों ने मंत्री ओपी चौधरी के बंगले को घेरा
CG VARTA -

4 जुलाई 2026, रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। रायपुर के नकटी गांव में प्रशासन द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह से ही नकटी गांव के सैकड़ों प्रभावित लोगों ने प्रदेश के कद्दावर मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव कर दिया है।

    बेघर हुए परिवारों, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं, ने मंत्री आवास के बाहर ही अपना डेरा जमा लिया है। इस घेराव के बाद से ही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

दरअसल, यह पूरा विवाद नकटी गांव की जमीन पर 'विधायक कॉलोनी' (VVIP Housing) के निर्माण से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि मंत्री ओपी चौधरी ने ही नई विधायक कॉलोनी बनाने के लिए नकटी गांव का नाम आगे प्रस्तावित किया था। लेकिन अब इसी फैसले की गाज वहां दशकों से रह रहे गरीब परिवारों पर गिरी है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।