पुनर्वासित परिवारों तक पहुंची खाद्य सुरक्षा की गारंटी: खाद्य विभाग ने पुनर्वास केंद्र पहुंचकर किया राशन कार्डों का ई-केवाईसी

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 13, 2026 - 16:39
पुनर्वासित परिवारों तक पहुंची खाद्य सुरक्षा की गारंटी: खाद्य विभाग ने पुनर्वास केंद्र पहुंचकर किया राशन कार्डों का ई-केवाईसी
CG VARTA -

बीजापुर, 13 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री विश्वदीप के निर्देशन एवं जिला खाद्य अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग की टीम ने पुनर्वासित परिवारों के राशन कार्डों का ई-केवाईसी (e-KYC) अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया। इस विशेष पहल के तहत विभागीय टीम पुनर्वास केंद्र तक पहुंची और हितग्राहियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की।

अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को बिना किसी बाधा के नियमित खाद्यान्न उपलब्ध कराना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर सुनिश्चित करना है। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराया।

खाद्य विभाग के अनुसार ई-केवाईसी पूर्ण होने से राशन कार्ड अद्यतन रहेंगे, जिससे हितग्राहियों को उचित मूल्य की दुकानों से नियमित रूप से खाद्यान्न प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। विभाग द्वारा पात्र परिवारों को समय पर ई-केवाईसी कराने के लिए लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

खाद्य विभाग ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र परिवार तक खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से भविष्य में भी जिले के दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष शिविर और अभियान संचालित कर पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।