दरभा परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
CG VARTA -
जगदलपुर, 17 जुलाई 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र छिन्दगुर-2 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा दरभा-1 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 से 03 अगस्त 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित ऑनलाइन लिंक https://aww.e-bharti.in/ पर किए जाएंगे।भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य शर्तों संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना, दरभा से कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।
संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305
छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।