महादेव घाट के खुले एवं संकरे नाले में गिरी गाय का सफल रेस्क्यू,स्थानीय लोगों ने गौ सेवकों के प्रयासों की सराहना

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 17, 2026 - 19:51
महादेव घाट के खुले एवं संकरे नाले में गिरी गाय का सफल रेस्क्यू,स्थानीय लोगों ने गौ सेवकों के प्रयासों की सराहना
CG VARTA -

17 जुलाई 2026, जगदलपुर। शहर के महादेव घाट क्षेत्र में एक गाय खुले एवं संकरे नाले में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवक मुन्ना कोरी तत्काल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। गौ सेवक मुन्ना कोरी के नेतृत्व में अन्य गौ सेवकों तथा स्थानीय नागरिकों के सहयोग से काफी प्रयास के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान सभी ने सावधानीपूर्वक कार्य करते हुए गाय को किसी भी प्रकार की गंभीर चोट से बचाया। गौ सेवक मुन्ना कोरी ने बताया नाली खुले गड्ढे में गौ वंश गिरने का मामला लगातार आते रहे है, सूचना मिलने पर रेसक्यू कर दिया जाता है l

इस मानवीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने गौ सेवकों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही नागरिकों ने प्रशासन से खुले एवं संकरे नालों को सुरक्षित करने की मांग की,ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और मवेशियों व लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।