महारा समाज के प्रयास से एक परिवार की सनातन धर्म में घर वापसी,पारंपरिक रीति रिवाजों से संपन्न हुआ कार्यक्रम

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 17, 2026 - 20:56
महारा समाज के प्रयास से एक परिवार की सनातन धर्म में घर वापसी,पारंपरिक रीति रिवाजों से संपन्न हुआ कार्यक्रम
CG VARTA -

17 जुलाई 2026, जगदलपुर। महारा समाज के तत्वावधान में बस्तर की पारंपरिक रूढ़िगत रीति-नीति एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार कुम्हारापारा निवासी मन्नू बघेल, सुकदई बघेल, रश्मि बघेल, देवेन्द्र बघेल एवं कृष्णा बघेल की सनातन धर्म में घर वापसी कराई गई। बताया गया कि उक्त परिवार पिछले लगभग 10 वर्षों से ईसाई पंथ का पालन कर रहा था। घर वापसी का कार्यक्रम विधि विधान एवं पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ।

महारा समाज के संभागीय अध्यक्ष राजू बघेल ने कहा महारा समाज सदैव बस्तर की परंपराओं,संस्कृति और सनातन धार्मिक मूल्यों के संरक्षण के लिए कार्य करता रहा है। आज जिन परिवारों ने अपनी स्वेच्छा से सनातन धर्म में घर वापसी की है,उनका समाज की परंपराओं के अनुरूप स्वागत किया गया। हमारा उद्देश्य समाज में एकता, समरसता और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बनाए रखना है।

महारा समाज के जिला अध्यक्ष कन्हैया सोना ने कहा यह घर वापसी कार्यक्रम पूरी श्रद्धा और पारंपरिक विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। समाज ने परिवार का आत्मीय स्वागत किया है। हम सभी समाजजनों से अपनी संस्कृति,परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान करते हैं तथा समाज की एकता और भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

इस अवसर पर महारा समाज के संभागीय अध्यक्ष राजू बघेल, संभागीय संयोजक विनय सोना, जिला अध्यक्ष कन्हैया सोना, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम नाग एवं पुजारी विमल बघेल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य की उपस्थिति में घर वापसी कार्यक्रम संपन्न हुआ l

कार्यक्रम के दौरान जगदलपुर महापौर संजय पांडे, मुन्ना कोरी, देवेन्द्र कश्यप, रमेश नायडू,पप्पू वर्मा, रोहन कुमार सहित वार्डवासियों ने परिवार का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता, पारंपरिक संस्कृति एवं धार्मिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश भी दिया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।