NEET परीक्षा के दबाव में बस्तर की एक और प्रतिभा हुई असमय खामोश,परीक्षा का दबाव बना त्रासदी का कारण बेहद पीड़ादायक- दीपक बैज

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 18, 2026 - 21:17
NEET परीक्षा के दबाव में बस्तर की एक और प्रतिभा हुई असमय खामोश,परीक्षा का दबाव बना त्रासदी का कारण बेहद पीड़ादायक- दीपक बैज
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस
CG VARTA -

18 जुलाई 2026, जगदलपुर। बीते दिन बोधघाट थाना क्षेत्र के आड़ावाल खासपारा में रहने वाली 20 वर्षीय युवती सुरला हारिका राव नायडू द्वारा NEET परीक्षा में लगातार तीन बार असफल होने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की अत्यंत दुखद घटना सामने आई, घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने पीड़ित परिवार के घर पहुँचकर मुलाकात की श्री बैज ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी तथा इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

         प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दिवंगत युवती स्व.सुरला हारिका राव नायडू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर श्री दीपक बैज ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे समाज व बस्तर के लिए गंभीर चिंता का विषय है। आज प्रतियोगी परीक्षाओं का बढ़ता दबाव,लगातार असफलता का मानसिक बोझ और युवाओं के लिए पर्याप्त मनोवैज्ञानिक सहयोग की कमी अनेक विद्यार्थियों को अवसाद की ओर धकेल रही है। आज विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की बेहद आवश्यकता है। परिवार,समाज, शैक्षणिक संस्थानों और सरकार को मिलकर ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिए,जहाँ असफलता को जीवन का अंत नहीं, बल्कि आगे बढ़ने का एक अवसर माना जाए। युवाओं को समय पर उचित मार्गदर्शन, परामर्श और भावनात्मक सहयोग उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है!

इस अवसर प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह ग़ैदू , शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य,ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया,पूर्व निगम अध्यक्ष कविता साहू,रविशंकर तिवारी,महामंत्री विजय सिंह,प्रशांत जैन,अनुराग महतो,किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, मंडल अध्यक्ष प्रणय शील मंडल, मुकुंद राम नेताम, प्रभुदास, साहिल हीयाल, राजू राव आदि मौजूद रहे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।