बकावंड में अशासकीय संस्थाओं की बैठक, नवीन शिक्षण सत्र पर हुई चर्चा

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 31, 2026 - 15:07
बकावंड में अशासकीय संस्थाओं की बैठक, नवीन शिक्षण सत्र पर हुई चर्चा
CG VARTA -

31 जुलाई 2026, बकावंड /  बकावंड विकासखंड शिक्षा अधिकारी  चंद्रशेखर यादव एवं खंड स्त्रोत समन्वयक सोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को विकासखंड बकावंड के अशासकीय संस्थाओं की बैठक आयोजित की गई।

        बैठक में नवीन शिक्षण सत्र 2026 को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान एमबीयू पेंडिंग, अपार आईडी निर्माण, विद्यार्थियों की जाति संबंधी जानकारी एवं दर्ज संख्या से संबंधित जानकारी को समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए।

     इसके साथ ही शिक्षण गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने सभी संस्थाओं को शासन के निर्देशों का पालन करते हुए शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने दिए गए निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।