सेवानिवृत्त 25 शासकीय सेवकों को दी गई भावभीनी विदाई, कलेक्टर आकाश छिकारा ने सौंपा पेंशन भुगतान आदेश

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 31, 2026 - 21:01
सेवानिवृत्त 25 शासकीय सेवकों को दी गई भावभीनी विदाई, कलेक्टर आकाश छिकारा ने सौंपा पेंशन भुगतान आदेश
CG VARTA -

जगदलपुर 31 जुलाई 2026/ कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में शुक्रवार को सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का एक विशेष सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया, जहाँ विभिन्न शासकीय विभागों में अपनी दीर्घकालिक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शॉल व श्रीफल भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर आकाश छिकारा ने सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उन्हें पेंशन भुगतान आदेश और सेवानिवृत्ति लाभ संबंधी दस्तावेज सौंपे। कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री अनिल कुमार पाठक सहित सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी, उनके परिजन तथा कोषालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कहा कि वर्षों की लंबी शासकीय सेवा के बाद सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त होना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने रेखांकित किया कि विभिन्न विभागों में इन कर्मचारियों द्वारा निष्ठापूर्वक किए गए कार्यों से ही जिले का विकास संभव हो पाया है। कलेक्टर ने सेवानिवृत्त कर्मियों को जीवन की दूसरी पारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सेवा के दौरान शासकीय व्यस्तताओं के कारण कई बार परिवार और निजी कार्य रह जाते हैं।

 अब वह समय है जब सभी को अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए तथा अपने अधूरे कार्य पूरे करने चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि कर्मचारी केवल सेवानिवृत्त हुए हैं, थके नहीं हैं, इसलिए समाज और प्रशासन को अभी भी उनके लंबे अनुभव की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से कनिष्ठ सहयोगियों का मार्गदर्शन करने और एक सजग नागरिक के रूप में समाज के उत्थान में योगदान देने की अपील की। समारोह के अंत में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री अनिल कुमार पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया, जहाँ परिजनों ने इस आत्मीय सम्मान के लिए जिला प्रशासन के प्रति गहरी कृतज्ञता जताई।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।