बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स, परिवहन संघ, व्यापारी संघ, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम, पुलिस एवं जिला प्रशासन ने किया विचार-विमर्श

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 4, 2026 - 21:19
बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स, परिवहन संघ, व्यापारी संघ, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम, पुलिस एवं जिला प्रशासन ने किया विचार-विमर्श
CG VARTA -

जगदलपुर, 04 अगस्त 2026/ शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर श्री संजय पांडेय, नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स, परिवहन संघ, व्यापारी संघ, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम, पुलिस प्रशासन तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में शहर में बढ़ते यातायात दबाव, बाजार क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था, सड़क किनारे अतिक्रमण, मालवाहक वाहनों के संचालन, सार्वजनिक परिवहन की सुचारू व्यवस्था तथा आम नागरिकों की सुविधा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी पक्षों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए समन्वित प्रयासों पर सहमति व्यक्त की।बैठक में शहर में यातायात संचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।

बाजार क्षेत्रों में यातायात बाधित करने वाले कारणों को दूर करने, पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने तथा नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने पर चर्चा किए।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शहर के समग्र विकास और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के साथ सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।