इरिकपाल स्कूल के प्रधान पाठक सरस्वती श्रीवास्तव और कुरसो ठाकुर को सेवनिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
6 अगस्त 2026, जगदलपुर । बकावंड ब्लाक अंतर्गत संकुल केंद्र इरिकपाल के पूर्व माध्यमिक शाला धोबीगुड़ा के प्रधान अध्यापक सरस्वती श्रीवास्तव तथा प्राथमिक शाला इरिकपाल के प्रधान पाठक कुरसो राम ठाकुर को सेवनिवृत्ति पर संकुल केंद्र की ओर से भावभीनी बिदाई दी गई।
कार्यक्रम में बीईओ चंद्रशेखर यादव, बीआरसी सोनसिंह बघेल, सेजेस करीतगाँव प्राचार्य मोनिता पाणिग्राही, हाई स्कूल इरिकपाल प्राचार्य मीना जाधव, भाजयुमो नेता नरेंद्र सेठिया, सरपंच संतोष कश्यप, एसएमडीसी अध्यक्ष प्रेम बघेल, चमरू भारती पंच, उप प्राचार्य जीवन लाल साहू, सीएसी पवन समरथ व अनंत देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बीईओ चंद्रशेखर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक और शिल्पकार होते हैं। सेवानिवृत्त शिक्षकों ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में जो अमूल्य योगदान दिया है, उसके लिए संपूर्ण संकुल परिवार तथा ब्लाक सदैव आपका ऋणी रहेगा। सेवानिवृत्त शिक्षिका सरस्वती श्रीवास्तव ने अपनी शिक्षकीय यात्रा का संस्मरण सुनाया, बताया कि उनकी पहली पोस्टिंग भोपालपट्टनम के अंदरूनी गॉव में हुआ था, जहाँ कि भाषा और बोली, मुलभुत सुविधाएं, यातायात सुविधा विषम थी, पर चुनौतियों से हार नहीं मानते हुए वहां की भाषा सीखकर पढ़ना शुरू किया। श्रीवास्तव मेडम अपने शिक्षक़ीय सेवकाल में उत्कृष्ठ कार्य के लिये कई पुरस्कारों से नवाजी भी जा चुकी है, तथा अपने शाला को मॉडल के रूप में भी पहचान दिलाई ह
वही कुरसो राम ठाकुर ने बताया कि ज़ब उनकी पहली पोस्टिंग हुई तब शाला भवन तक नहीं था, पेड़ के नीचे शाला संचालन कर बच्चों को शिक्षा प्रदान किया और कई वर्षो तक सीएसी के रूप में भी सेवा प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुभाष पांडे तथा प्रिया श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न और उपहार भेंट कर अश्रुपूरित नेत्रों से भावभीनी विदाई दी गई। अंत में एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधारोपण भी किया गया। अंत में संकुल के सभी शिक्षकों के साथ स्नेहिल भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान संकुल केंद्र इरिकपाल के समस्त शिक्षक - शिक्षिकाएं, एसएमडीसी के सदस्य गण, पालकगण तथा स्कूली छात्र - छात्राएँ उपस्थित रहीं।