तोकापाल ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 104.69 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन, विधायक विनायक गोयल ने कहा – विकास की गति रहेगी निरंतर
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
6 अगस्त 2026, जगदलपुर। तोकापाल क्षेत्र के समग्र विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आज विधायक विनायक गोयल ने तोकापाल ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुल 104.69 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

विधायक विनायक गोयल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। सड़क, पुलिया, नाली, सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम एवं धार्मिक स्थलों के विकास जैसे कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका संकल्प है और विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

भूमिपूजन किए गए प्रमुख कार्यों में ग्राम पंचायत तोकापाल में बाजारपारा में 5.00 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, 300 मीटर नाली निर्माण (8.70 लाख रुपये) तथा 9 मीटर आरसीसी पुलिया निर्माण (3.00 लाख रुपये) शामिल हैं।
ग्राम पंचायत बड़े पाराकोट में दो आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य (7.60 लाख रुपये), ग्राम पंचायत दुगनपाल में आरसीसी पुलिया निर्माण (3.80 लाख रुपये), तथा ग्राम पंचायत मटकोट में 1.5 मीटर आरसीसी पुलिया (1.00 लाख रुपये), शेड निर्माण (1.00 लाख रुपये) एवं 280 मीटर सीसी सड़क निर्माण (9.00 लाख रुपये) का भूमिपूजन किया गया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत सालेपाल में मुक्तिधाम एवं शेड निर्माण (4.79 लाख रुपये), 1.5 मीटर आरसीसी पुलिया निर्माण (3.80 लाख रुपये), डोम शेड निर्माण (13.00 लाख रुपये) तथा बामनदेई माता गुड़ी निर्माण (12.00 लाख रुपये) के कार्यों का शुभारंभ किया गया।
वहीं ग्राम पंचायत नैनमुर में डोम शेड निर्माण (13.00 लाख रुपये) एवं 2 मीटर पुलिया निर्माण (6.00 लाख रुपये), तथा ग्राम पंचायत तेलगा-आरापुर में 13.00 लाख रुपये की लागत से डोम शेड निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।
इन सभी विकास कार्यों की कुल स्वीकृत राशि 104.69 लाख रुपये है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक विनायक गोयल का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्यों को गति देने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पदमनी कश्यप, जनपद अध्यक्ष रामबती भण्डारी , उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी , मण्डल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप , चन्द्रकान्ता भण्डारी , मेघराज ठाकुर , मिटकु राम कश्यप , दिनधयाल मौर्य , विश्वनाथ कश्यप , बसंती कश्यप , सोनमती घोष , अनिल मण्डावी ,राजू पोडियामी जी बोण्डकुराम बघेल जी, एवं जनपद सीईओ, एडीईओ साहब अन्य जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।