बस्तर सांसद महेश कश्यप का राजस्थान दौरा,खाटू श्याम मंदिर के किए दर्शन और गुरुकुल का किया भ्रमण

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 8, 2026 - 20:23
बस्तर सांसद महेश कश्यप का राजस्थान दौरा,खाटू श्याम मंदिर के किए दर्शन और गुरुकुल का किया भ्रमण
CG VARTA -

8 अगस्त 2026, जगदलपुर। राजस्थान प्रवास के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर एवं लगभग 800 वर्ष पुराने रिवालाधाम स्थित प्राचीन कृष्ण मंदिर के दर्शन किए।

इस दौरान उन्होंने कोटपुतली में स्वामी गणेशानन्द महाराज द्वारा संचालित गुरुकुल,गौशाला एवं आयुर्वेदिक गतिविधियों का अवलोकन किया तथा गुरुकुल में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद किया।

सांसद कश्यप ने कहा कि गुरुकुल परंपरा भारत की प्राचीन और गौरवशाली शिक्षा व्यवस्था की पहचान है। नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय प्राचीन भारत में विश्वस्तरीय शिक्षा के केंद्र रहे हैं, जहां विदेशों से भी विद्यार्थी ज्ञान प्राप्त करने आते थे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।