विश्व आदिवासी दिवस पर जगदलपुर में उमड़ा जनसैलाब, परंपरा और गौरव का भव्य उत्सव

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 9, 2026 - 17:35
Aug 9, 2026 - 17:43
विश्व आदिवासी दिवस पर जगदलपुर में उमड़ा जनसैलाब, परंपरा और गौरव का भव्य उत्सव
CG VARTA -

09 अगस्त 2026, जगदलपुर / विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जगदलपुर में भव्य रैली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक आयोजनों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। आदिवासी समाज ने अपनी संस्कृति, पहचान और अधिकारों के सम्मान का संदेश देते हुए पूरे शहर को उत्सवमय बना दिया।

पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष राजाराम तोड़ेम ने कहा–  विश्व आदिवासी दिवस हर वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य दुनिया के आदिवासी/मूलनिवासी समुदायों के अधिकार, संस्कृति, भाषा, परंपरा और पहचान की रक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

विश्व आदिवासी दिवस मनाने के प्रमुख उद्देश्य– आदिवासी अधिकारों की रक्षा करना। आदिवासी समुदायों की भाषा, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करना। जल, जंगल और जमीन से जुड़े अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना।

आदिवासी समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के अधिकारों पर ध्यान देना। आदिवासी समुदायों के साथ होने वाले भेदभाव और विस्थापन के विरुद्ध जागरूकता पैदा करना। उनकी पारंपरिक ज्ञान-प्रणाली और प्रकृति संरक्षण के योगदान को सम्मान देना।

नई पीढ़ी को अपनी सामुदायिक पहचान और विरासत से जोड़ना।

"अपनी संस्कृति, भाषा, पहचान और अधिकारों को बचाने तथा आदिवासी समाज के सम्मान और विकास के लिए विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है।"

अधिकारों की रक्षा और जागरूकता

मानव अधिकारों की सुरक्षा: दुनिया भर के आदिवासी समुदायों को उनके जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और पहचान की रक्षा के प्रति जागरूक करना।

पर्यावरण संरक्षण: आदिवासी समुदाय प्रकृति के संरक्षक माने जाते हैं। जलवायु परिवर्तन के इस दौर में उनकी पारंपरिक जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के ज्ञान को दुनिया के सामने लाना।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।