विश्व आदिवासी दिवस पर राहुल पासवान ने दी शुभकामनाएं
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
जगदलपुर 09 अगस्त2026, "विश्व मूलनिवासी आदिवासी दिवस" के अवसर पर राहुल पासवान ने सर्व आदिवासी समाज को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।
इस अवसर पर राहुल पासवान ने कहा कि "आदिवासी समाज हमारी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति का मूल आधार है। जल, जंगल, जमीन की रक्षा में आदिवासियों का योगदान सबसे बड़ा है। जकरकन भतरा,भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या भील जैसे वीरों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया। आज का दिन हमें उनके त्याग और संघर्ष को याद करने का अवसर देता है।"
पासवान ने आगे कहा कि–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार और सम्मान के क्षेत्र में आदिवासी भाइयों-बहनों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।"
उन्होंने कामना की कि आदिवासी समाज अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए देश-प्रदेश के विकास में इसी तरह अग्रणी भूमिका निभाता रहे।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जगदलपुर में भव्य रैली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक आयोजनों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। आदिवासी समाज ने अपनी संस्कृति, पहचान और अधिकारों के सम्मान का संदेश देते हुए पूरे शहर को उत्सवमय बना दिया।
