बास्तानार में विधायक विनायक गोयल ने तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी, देशभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
10 अगस्त 2026, जगदलपुर। आज बास्तानार विकासखंड में विकासखंड स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया। ग्राम पंचायत बड़े बोदेनार में जलनी माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात विधायक विनायक गोयल ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

तिरंगा यात्रा बड़े बोदेनार से प्रारंभ होकर कोड़ेनार तक निकाली गई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए। यात्रा में आसपास के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बना दिया।
विधायक विनायक गोयल ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा हमें राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराती है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित में एकजुट होकर देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा का समापन कोड़ेनार में हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। सभी के सहयोग से तिरंगा यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी , मण्डल अध्यक्ष सुनील कुहरामी , जिला मंत्री नारायण सिंह ठाकुर , जनपद अध्यक्ष महावती मण्डावी , संतोष ठाकुर , रूपाराम मुचाकी , विमल पाण्डेय , मनोज सेठिया , मनकु पोडियामी , बलराम मण्डावी , प्रवीन कश्यप , एवं अन्य जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
