बकावंड में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ टैलेंट तिहार, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा की शानदार झलक

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 12, 2026 - 12:30
बकावंड में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ टैलेंट तिहार, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा की शानदार झलक
गीत, नृत्य और वाद्य यंत्रों से सजा टैलेंट तिहार, बच्चों ने जीता सबका दिल
CG VARTA -

बकावंड 12 अगस्त 2026 / कलेक्टर बस्तर आकाश चिकारा के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल के मार्गदर्शन में, विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व तथा खंड स्रोत समन्वयक सोनसिंह बघेल के प्रबंधन में आज टैलेंट तिहार कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विकासखंड के विभिन्न संकुलों से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समूह नृत्य, गीत एवं वाद्य यंत्र प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

टैलेंट तिहार का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें मंच प्रदान करना तथा कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना है। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं।

निर्णायक दल

प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन हेतु निर्णायक दल में मनीष अहीर, पूर्णिमा सरोज एवं  पायल पांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।

आयोजन में सहयोग

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य रूप से सहयोगी के रूप में रामलाल कश्यप , अनंत देवांगन, नेउरलाल कश्यप,  फ्रेंकलीन बर्लिन एवं  संदीप मंडल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसके साथ ही प्राचार्य मालती पामबोई एवं प्रधान अध्यापिका  मीरा कश्यप का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त CAC एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सभी के प्रति जताया आभार

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी  चंद्रशेखर यादव ने सभी अधिकारियों, निर्णायक दल, प्राचार्यों, प्रधान अध्यापकों, संकुल शैक्षिक समन्वयकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहयोगी सदस्यों के प्रति धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास एवं सहयोग से टैलेंट तिहार सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।

टैलेंट तिहार विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक उत्साह का शानदार मंच बनकर सामने आया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।