होमगार्ड और फॉरेस्ट गार्ड के पद में नौकरी लगाने के नाम से 5 लोगों से पैसे लेकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 14, 2026 - 19:46
होमगार्ड और फॉरेस्ट गार्ड  के पद में नौकरी लगाने के नाम से 5 लोगों से पैसे लेकर  ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
CG VARTA -

जगदलपुर / 14.08.2026 

📌बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 

📌 थाना कोतवाली टीम ने ठगी के एक आरोपी को किया गिरफ्तार 

📌होमगार्ड और फॉरेस्ट गार्ड के पद में नौकरी लगाने के नाम से 5 लोगों से पैसे लेकर किया ठगी 

📌 होमगार्ड एवं फॉरेस्ट विभाग में अच्छी पहचान का हवाला देकर विश्वास में लेने के लिए वर्दी देकर करता था प्रार्थी से ठगी , 

📌घटना के बाद से मोबाइल बंद कर फरार था आरोपी

📌आरोपी को पुलिस द्वारा उसके घर आड़ावाल से हिरासत में लिया गया

📌 पूर्व में ठगी, मारपीट जैसे 07 अपराधों का रह चुका है हिस्ट्रीशीटर

📌 कई बार जेल जाने के बाद भी अपराध करने से नहीं आ रहा है बाज 

📍 नाम आरोपी :- कृष्ण कुमार वैष्णव पिता गोपालदास उम्र 38 साल पता आड़ावाल थाना बोधघाट जगदलपुर छ.ग

       पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नौकरी लगाने के नाम से प्रार्थी एवं अन्य साथी से फोनपे एवं नगदी रकम कुल 8,95,000 रुपए पैसे लेकर नौकरी नहीं लगाकर धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। 

    ज्ञात हो कि थाना कोतवाली में प्रार्थी नीरबत्ती कश्यप पिता सुकराम उम्र 27 साल पता मावली गुढ़ा जिला बस्तर ने थाना हाजिर आकर आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी कृष्ण कुमार वैष्णव द्वारा फॉरेस्ट एवं होमगार्ड विभाग में नौकरी लगाने के नाम से प्रार्थी से 150,000 रुपए , साथी परमेश्वर नेताम से 2,05,000 रुपए , सरिता बघेल से 3,92,000 रुपए , सोनधर कश्यप से 70,000 रुपए कुल 8,95,000 लाख रुपए लेकर इसके साथ धोखाधडी करने की रिपोर्ट पर तत्काल धारा 318.4 BNS का अपराध कायम कर विवेचना में लेकर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक  सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम आरोपी के पते पर रवाना किया गया था आरोपी को अपने हिरासत लिया गया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध धारा कारित करना स्वीकार करते हुए अपने मोबाइल के फोन पे एवं नगदी में पैसे लेना स्वीकार करने पर आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आरोपी को आज दिनांक 14.08.26 को विधिवत् गिरफ्तार कर विधिवत् न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी- 

निरीक्षक - लीलाधर राठौर

उनि. - छबील तांडेकर ,

प्रआर विनोद चांदने, राजपूत 

आर. -रंगलाल खरे , त्रिनाथ कश्यप,तामेश्वर चंद्राकर ,

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।