मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के करकमलों से होगा बस्तर ओलंपिक 2025 संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Dec 10, 2025 - 16:54
Dec 10, 2025 - 16:55
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के करकमलों से होगा बस्तर ओलंपिक 2025 संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ
बस्तर ओलंपिक 2025 ,11 दिसम्बर से 13 दिसंबर
CG VARTA -

जगदलपुर, 10 दिसंबर 2025/ बस्तर की गौरवशाली धरती पर खेल और संस्कृति का महाकुंभ, "बस्तर ओलंपिक 2025" अपनी भव्य शुभारंभ के लिए पूरी तरह तैयार है। जगदलपुर में 11 से 13 दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस संभाग स्तरीय आयोजन का उद्घाटन समारोह गुरुवार 11 दिसंबर को प्रातः 11 बजे इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की गूंज "करसाय ता बस्तर, बरसाय ता बस्तर" के प्रेरणादायक नारे के साथ पूरे अंचल में सुनाई देगी।

            प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर ओलम्पिक संभाग स्तरीय समारोह का उद्घाटन करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव अध्यक्षता करेंगे और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि होंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री श्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप और कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग,कोंडागांव विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेण्डी, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेंडी, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी, बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक श्री विक्रम मंडावी, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जगदलपुर महापौर श्री संजय पांडे, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास मद्दी, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम सहित सभी जिला पंचायत सदस्यों, पार्षदगणों, जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचों, पंचगणों और समस्त जनप्रतिनिधि गणों के आतिथ्य में इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सभी खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।