तेजराम विद्रोही को मिली बड़ी जिम्मेदारी , भारतीय किसान यूनियन के बने नये प्रदेश अध्यक्ष

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 20, 2026 - 20:02
तेजराम विद्रोही को मिली बड़ी जिम्मेदारी , भारतीय किसान यूनियन के बने नये प्रदेश अध्यक्ष
CG VARTA -

20 अगस्त 2026, जगदलपुर/ भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग स्तरीय बैठक जगदलपुर में सम्पन्न हुआ जिसमें केंद्रीय कार्यालय सिसौली मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश के माध्यम प्रदेश प्रभारी प्रवीण क्रांति द्वारा वर्तमान प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ का नये प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। 

प्रदेश प्रभारी प्रवीण क्रांति ने उक्त आशय की घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय पंत का पिछले साल कार्यकाल समाप्त हो गया था तब से लेकर प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही के नेतृत्व में संगठन का विस्तार जारी रहा जिसे ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के अनुशंसा पर तेजराम विद्रोही को नये प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गयी है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।