खेलो इंडिया युवा संवाद 2026, जगदलपुर में युवाओं ने सुना प्रधानमंत्री का संदेश, ली नशा मुक्ति की शपथ

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 27, 2026 - 19:13
खेलो इंडिया युवा संवाद 2026, जगदलपुर में युवाओं ने सुना प्रधानमंत्री का संदेश, ली नशा मुक्ति की शपथ
CG VARTA -

जगदलपुर, 27 अगस्त 2026/ शासकीय गर्ल्स पॉलिटेक्निक जगदलपुर में 'मेरा युवा भारत' एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में 'खेलो इंडिया युवा संवाद 2026' के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य आकर्षण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन रहा, जिसे सभागार में उपस्थित युवाओं ने बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ सुना। प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों ने छात्र-छात्राओं में खेल भावना और राष्ट्र सेवा का नया संचार किया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बस्तर महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंच से अतिथियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया। इस मौके पर सांसद श्री महेश कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का युवा अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर देश को वैश्विक पटल पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और देश के समग्र विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

       महापौर संजय पांडे ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ शरीर और अनुशासित दिनचर्या ही सफल जीवन की नींव है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने नेतृत्व कौशल को निखारने पर बल दिया। आयोजन के समापन अवसर पर सभी अतिथियों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में 'नशा मुक्त भारत' का संकल्प लेते हुए नशा मुक्ति की शपथ ली।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।