शिक्षक दिवस के अवसर पर विवि के कुलपति प्रो मनोज कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न अध्ययनशाला के शिक्षकों को शुभकामनाएं दी।

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 6, 2026 - 09:16
शिक्षक दिवस के अवसर पर विवि के कुलपति प्रो मनोज कुमार श्रीवास्तव ने  विभिन्न अध्ययनशाला के शिक्षकों को शुभकामनाएं दी।
CG VARTA -

6 सितंबर 2026, जगदलपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मनोज कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न अध्ययनशाला के शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। 

अपने शुभकामना संदेश में प्रो श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए सभी शिक्षकों को देश के विकास में योगदान देने सदैव तत्पर रहना चाहिए। सभी शिक्षकों को अनुशासन, लगन एवं मेहनत से शिक्षण और अनुसंधान कार्य संपादन करना चाहिए। एक गुरु का विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करते रहना कर्तव्य है। इस अवसर पर कुलपति महोदय ने विवि के सभी विद्यार्थियों को भी शुभकामनाएं दीं। 

इस अवसर पर विवि के वानिकी एवं वन्यजीव अध्ययनशाला में स्नेह-सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो शरद नेमा ने अपने शुभकामना उद्बोधन में विद्यार्थियों से लगन एवं मेहनत से पढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक सदैव छात्रहित और उनके बेहतर भविष्य के लिए कार्य करते हैं। विद्यार्थियों की सफलता शिक्षकों का सबसे बड़ा सम्मान है। इस अवसर पर सह प्राध्यापक डाॅ विनोद कुमार सोनी, डाॅ. सजीवन कुमार एवं सहायक डाॅ मैक्सूदन ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एमएसएसी फाॅरेस्ट्री एंड वाइल्डलाईफ के विद्यार्थी मौजूद रहे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।