ग्राम बड़े अलनार में रोपे गए 300 पौधे, जनप्रतिनिधियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 17, 2026 - 18:00
ग्राम बड़े अलनार में रोपे गए 300 पौधे, जनप्रतिनिधियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
CG VARTA -

जगदलपुर, 17 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को बस्तर विकासखंड के ग्राम बड़े अलनार में एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अंचलों में हरियाली के विस्तार के उद्देश्य से कुल 300 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

 कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, जनपद सदस्य गौरव कश्यप, जनपद पंचायत सदस्य  रायधर दीवान तथा स्थानीय सरपंच मंगली बाई, जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्वेता वर्मा उपस्थित रहीं।

    पौधरोपण के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को प्रकृति और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी निरंतर देखभाल कर उन्हें वृक्ष का रूप देना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली और जन-जागरूकता का सकारात्मक संदेश पहुंच रहा है।

 इस अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने लगाए गए सभी 300 पौधों के उचित संरक्षण, नियमित सिंचाई और सुरक्षा का एक स्वर में संकल्प लिया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।