शहीद महेंद्रकर्मा विश्वविद्यालय में छह दिवसीय रोजगार एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम , 21 सितंबर से 26 सितम्बर तक।
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
19 सितम्बर 2026, जगदलपुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में पीएम उषा कम्पोनेंट एवं आईआईसी के अंतर्गत रोजगार एवं व्यक्तित्व विकास संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विवि के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा 21 से 26 सिंतबर तक आयोजित इस छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में नंदी फाउंडेशन, हैदराबाद द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शनिवार को आयोजित तैयारी बैठक में समन्वयक प्रो. स्वपन कुमार कोले ने बताया कि इस इम्प्लाॅयबिलिटी स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम में विभिन्न अध्ययनशालाओं के स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की 60 छात्राएं शामिल होंगी। प्रतिभागी छात्राओं को नाॅलेज, स्किल्स, एटीट्यूड, वैल्यू इथिक्स विषयों पर विभिन्न सत्रों में रिसोर्स पर्सन के द्वारा कुल 36 घंटे का विशेष ट्रेनिंग दिया जाएगा।

इस दौरान कम्युनकेशन स्किल्स, इंटरव्यू स्किल्स, क्रिटिकल थिंकिंग, कोलेब्रेशन स्किल्स, डिजिटल आईडेंटिटी, डिसीजन मेकिंग, गोल सेटिंग, गुड हेल्थ, प्राॅब्लम सोल्विंग, प्रोफेशनल इथिक्स, क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन जैसे टाॅपिक पर विशेषज्ञ जानकारी देंगे।

विषय के अनुभवी विद्वानों द्वारा छात्राओं को कैरियर व जीवन की सभी समस्याओं को जागरूकता और आत्मविश्वास के साथ सामना करने के स्किल्स सिखाएं जाएंगे।
प्रतिभागियों को सही मानसिक दृष्टिकोण, सही कार्यशैली, वास्तविक परिस्थतियों को समझने एवं टीम वर्क के साथ कार्य करने की शैली जैसे विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
