आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता : महेश कश्यप

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 28, 2026 - 14:40
आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता : महेश कश्यप
बाढ़ प्रभावित गांवों में सांसद महेश कश्यप ने पहुंचाई राहत सामग्री
CG VARTA -

28 सितंबर 2026, जगदलपुर। बाढ़ आपदा से प्रभावित ग्रामीणों तक राहत पहुंचाने के लिए बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने जगदलपुर ब्लॉक के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया।

 

इस दौरान उन्होंने भेजापदर, नदीबोड़ना, कुरुसपाल, लिटिगुड़ा ,उलनार और बेलगांव में प्रभावित ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई।

 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं और प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि सांसद कश्यप ने विगत दिनों सभी बाढ़ ग्रस्त इलाकों,विशेष कर भेजापदर जो की चारो ओर पानी से घिरकर टापू मे तब्दील हो गया था वहा मोटरबोट से जाकर ग्रामीणों से मुलाकात किया था और उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली थी l

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।