प्रभावित परिवारों से भेंटकर राहत कार्य की ली जानकारी एवं हरसंभव मदद का दिया भरोसा

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने बाढ़ प्रभावित भेजापदर का लिया जायजा

Oct 1, 2026 - 21:02
प्रभावित परिवारों से भेंटकर राहत कार्य की ली जानकारी एवं हरसंभव मदद का दिया भरोसा
CG VARTA -

जगदलपुर,01 अक्टूबर 2026/ कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने गुरुवार को बस्तर जिले के जगदलपुर तहसील अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम भेजापदर का जायजा लिया और ग्रामीणों के मकान क्षति को करीब से देखा तथा स्थानीय पंचायत पदाधिकारियों और ग्रामीणों से चर्चा की।

उन्होंने प्रभावित परिवारों से भेंटकर राहत कार्य की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव मदद मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही शुद्ध पेयजल का उपयोग करने तथा स्वच्छता एवं साफ़ सफाई के प्रति सजगता बरतने की समझाईश दी।

                      कमिश्नर ने गांव के स्कूल या ग्राम पंचायत भवन में कैंप कार्यालय लगाकर नियमित तौर पर प्रभावित परिवारों से भेंटकर प्रकरण तैयार करने, दस्तावेज तैयार करने सहित उन्हें जरूरत के अनुरूप सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।उन्होंने उचित मूल्य दुकान से प्रभावित परिवारों को दो माह का खाद्यान्न एक साथ उपलब्ध करवाने कहा ।

कमिश्नर ने पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के प्रभावितों को घरेलू उपयोग के बर्तन, कपड़े, राशन सामग्री आदि की सहायता देने के निर्देश एनएमडीसी के अधिकारियों को दिए और प्रभावित क्षेत्रों में मलबा एवं मिट्टी हटाने के लिए जेसीबी मशीन सुलभ करवाने के लिए निर्देशित किया।

 इस दौरान तहसीलदार राहुल गुप्ता, नायब तहसीलदार लखीधर पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।