विद्यालय संगठन के 63वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन –

Dec 15, 2025 - 19:58
विद्यालय संगठन के 63वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन –
CG VARTA -

जगदलपुर– आज दिनांक 15.12. 2025, सोमवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर में केंद्रीय विद्यालय संगठन का 63वा स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

   उपरोक्त कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के सम्माननीय प्राचार्य श्री राजकुमार आसनानी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसके अंतर्गत भाषण, केंद्रीय विद्यालय गीत, काव्य पाठ, नई शिक्षा नीति पर लघु नाटिका, समूह नृत्य एवं समूह गान का आयोजन किया गया ।

 

   इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य महोदय द्वारा विद्यार्थियों को केंद्रीय विद्यालय के सिद्धांत: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का परिचय देते हुए सफलता प्राप्त करने हेतु प्रेरक प्रसंग बताया गए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री किशोर कुमार मनवाणी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र,छात्राएं, शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।