बड़े बोदल में ग्राम सभा ने स्थापित किया परंपरा एवं सांस्कृतिक संरक्षण बोर्ड

बाहरी आयोजनों के लिए ग्राम सभा की पूर्व अनुमति अनिवार्य, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प

Oct 14, 2026 - 17:39
बड़े बोदल में ग्राम सभा ने स्थापित किया परंपरा एवं सांस्कृतिक संरक्षण बोर्ड
CG VARTA -

नानगुर, 14 अक्टूबर 2024। बस्तर जिले के ग्राम बड़े बोदल में ग्राम सभा द्वारा गांव की पारंपरिक संस्कृति, रीति-रिवाजों एवं सामाजिक व्यवस्था के संरक्षण के उद्देश्य से अटल चौक में सूचना बोर्ड स्थापित किया गया। ग्राम सभा की बैठक में पेसा अधिनियम 1996 के प्रावधानों के तहत ग्रामीणों ने अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

ग्राम सभा ने निर्णय लिया कि गांव में किसी भी प्रकार के बाहरी आयोजन, सभा या कार्यक्रम से पहले ग्राम सभा की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। ग्रामीणों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखना और पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था को संरक्षण देना है।

इस अवसर पर सरपंच पति सुखनाथ नाग, उपसरपंच गंगाराम कश्यप, माटी पुजारी टीरो नाग, कोटवार सुकरू कश्यप, पटेल सोमारू मंडावी, पुजारी फागुराम गोयल, रामकुरसो गोयल, हरिसिंह नाग, ग्राम प्रमुख महेश गोयल, तुलसीराम मंडावी, गुंजुराम मंडावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।