फेंटेसी पार्क फन फेयर मे रशियन जलपरी को देखने उमड़ी भीड़, डिज्नीलैंड मेला मे एक से बढकर एक हैरत अंगेज झूले भा रहे दर्शकों को

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Oct 22, 2026 - 20:12
फेंटेसी पार्क फन फेयर मे रशियन जलपरी को देखने उमड़ी भीड़, डिज्नीलैंड मेला मे एक से बढकर एक हैरत अंगेज झूले भा रहे दर्शकों को
CG VARTA -

22  अक्टुबर 2026, जगदलपुर /  राजमहल परिसर में 12 अक्टूबर से डिजनीलैंड मेला शुरु हो चुका है। यह मेला रोमांचित कर देने वाले झूलों,लाइव प्रदर्शन, बच्चों के खेलकूद और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ 6 नवंबर तक चलेगा। यह मेला बच्चों और बड़ो दोनों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। दशहरा के उपलक्ष्य में इस बार मेले में गत वर्ष के रोमांचक झूलों के साथ और अधिक मनोरंजन देने वाले झूलों को भी शामिल किया गया है। जिसमें छिपकली झूला, टोरा टोरा झूला, ग्राइंट फ्रिज झूला आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

 पिछले बार मेला का मुख्य आकर्षण रहे एसी फिश टनल में इस बार लाईव रशियन जलपरी का नृत्य मेले के दर्शकों को देखने मिल रहा है। लंबे समय तक जल में श्वांस रोककर ये प्रशिक्षित रशियन कलाकार देखने वालों को रोमांच के चरम पर पहुंचा देते है। ये कलाकार मछली के रूप में अपनी कौशल कला दिखा रहीं है। मेले में इसके अलावा कई हाइटेक झूलें एवं एडवेंचर राइड्स भी उपलब्ध है।

 जिसमें हवाई झूला, ब्रेक डांस झूला, सुपर ड्रैगन झूला, हेलीकाप्टर झूला, हवाई टावर झूला, पहली बार मिक्सर झूला व पंखा झूला शामिल है।

लोगों की नजर डिजनीलैण्ड मीना बाजार के मुख्य द्वार पर पड़ रही है तो उसकी खूबसूरती हर किसी को अनायास आकर्षित कर रही है, खासकर बच्चों को और भी ज्यादा। वहीं बाजार के अंदर प्रवेश करते ही वहां की खूबसूरती मनभावन तो है साथ ही एक से बढ़कर एक आधुनिक झूले, बच्चों के खास झूले, जलपरी शो, हॉरर हाउस सहित अनेक मनोरंजन के आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित है तो इस मेला में जीवंत राशियाई इंसानी मछली की मनभावन करतब से हर किसी का दिल निहाल हो रहा है।

इस अद्भुत मंजर को देखने लोग अब शाम ढलते ही अपनों के साथ बाजार का भरपूर आनंद ले रहे हैं।आयोजकों ने कहा कि शहरवासियों के स्नेह और सहयोग से इस बार हमने मेला को भव्यता देने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं ताकि जनता का भरपूर मनोरंजन हो सके। 

इसी तरह मीना बाजार में देश भर के हेंडलूम क्रॉफ्ट का विशाल स्टॉल लगाया गया है जहाँ लोगों को उनकी मनपसंद चीजें मिलेंगी। इसमें विभिन्न प्रांत से आए विभिन्न धर्म के लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। स्वस्थ मनोरंजन, हेंडलूम स्टॉल के अतिरिक्त लजीज व्यंजनों का भी स्टॉल लगाया गया है जिसमें गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा गया है। लोग अपनों के साथ मनभावन व्यंजनों का स्वाद चख रहे हैं। सभी स्टॉलों में स्टाल संचालक द्वारा आनलाईन पेमेंट की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।  

मेला में मनोरंजन करने आए सम्मानीय लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना ना करना पड़े इसके लिए विशाल पार्किंग के साथ ही अन्य समुचित व्यवस्था की गई है जिसमें हर दिशा में निगरानी के लिए दर्जनों सीसी टीवी कैमरे एवं फायर सेफ्टी इक्यूपमेंट की पूरी व्यवस्था की गई है। आगंतुको के प्रवेश के लिए एक एवं निकासी के लिए दो द्वार की व्यवस्था है इसके अलावा एक और आपातकालिन निकासी द्वार भी बनाया गया है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।