अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर लगातार नगरनार थाना कार्यवाही।

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Oct 28, 2026 - 18:54
अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर लगातार नगरनार थाना कार्यवाही।
CG VARTA -

थाना नगरनार जिला बस्तर 

       दिनांक 27.10.2026

अपराध कमांक 151/2026 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट

🔸बस्तर जिले में मादक पदार्थो की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी है।

🔸 अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार।

🔸 आरोपीयों के संयुक्त कब्जे से कुल 8.500 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त।

🔸जप्त गांजा की कीमत करीबन 4,25,000/ रूपये।

🔸आरोपियों द्वारा जप्त गांजा को उड़ीसा से मथुरा उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे।

🔸थाना नगरनार क्षेत्र अंतर्गत की गई कार्यवाही ।

🔸 गिरफ्तार आरोपी का नाम

1- नरेन्द्र दास पिता निरंजन दास जाति ब्राम्हण उम्र 21 वर्ष निवासी मलहागली वृन्दावन गेट मथुरा जिला मथुरा उ०प्र०

2- संचिता दास पति नरेन्द्र दास जाति ब्राम्हण उम्र 20 वर्ष निवासी मलहागली वृन्दावन गेट मधुरा जिला मथुरा उ०प्र०

🔸जप्त सामान-01. मादक पदार्थ गांजा कुल 8.500 किलोग्राम कीमती 4,25,000/रू.

02. नगदी रकम 120/ रूपये

03. एक नग लावा कंपनी का एन्ड्रायड मोबाईल

उडीसा राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक महोदय  शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  सुखनंदन राठौर के दिशा निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक महोदया अंशिका जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक विकेश तिवारी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया है जिस पर थाना नगरनार पुलिस टीम के द्वारा गांजा तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 27.10.2026 को मुखबिर सूचना मिला कि एक लड़का एवं एक लडकी अपने संयुक्त कब्जे के नीला रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर वाहन की तलाश में धनपुंजी आर.टी.ओ. नाका के पास मौजुद है कि सुचना पर हमराह पुलिस स्टाप व गवाहो के ग्राम धनपुंजी की ओर रवाना होकर धनपुंजी आर. टी.ओ. नाका के सामने एनएच 63 मेन रोड के पास पहुंचकर तस्दीक किये जहाँ पर मुखबीर के बताये हुलिये का एक लड़का एवं एक लड़की मिले। नाम पता पुछने पर अपना नाम नरेन्द्र दास पिता निरंजन दास निवासी मलहागली वृन्दावन गेट मथुरा जिला मथुरा उ०प्र० एवं लड़की अपना नाम संचिता दास पति नरेन्द्र दास निवासी मलहागली वृन्दावन गेट मथुरा जिला मथुरा उ०प्र० का रहने वाले बताये। आरोपियों के बैग का तलाशी लेने पर कुल 04 पैकेट जुमला वजन 8.500 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 4,25,000/ रूपये मिला एवं आरोपियों के तलाशी में नगदी रकम 120/ रूपये एवं एक नग एन्ड्रायड मोबाईल को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियां का कृत्य अपराध धारा 20 एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपियां को मौके पर गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

🔸महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक विकेश तिवारी ,उनि सतीश यदुराज, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शंकुतला, आरक्षक दशरू नाग, यशवंत ध्रुव, विक्रम उरांव, सैनिक जगन्नाथ नाग का विशेष योगदान रहा हैं।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।