जनजाति गौरव दिवस पर जगदलपुर में गूंजा भगवान बिरसा मुंडा का जयघोष, विहिप-बजरंग दल ने भव्य आयोजन कर किया नमन

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Nov 15, 2026 - 20:07
जनजाति गौरव दिवस पर जगदलपुर में गूंजा भगवान बिरसा मुंडा का जयघोष, विहिप-बजरंग दल ने भव्य आयोजन कर किया नमन
CG VARTA -

जगदलपुर, 15 नवंबर 2026। जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और वीरता के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जगदलपुर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा जनजाति गौरव दिवस भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन को जनजातीय समाज के अधिकारों, सम्मान और संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया था।

उनका संघर्ष केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वाभिमान, साहस और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की प्रेरणा है।

वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल सदैव संकल्पित है।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ हुआ।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।