जनदर्शन में कलेक्टर आकाश छिकारा ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें

प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

Nov 17, 2026 - 20:37
जनदर्शन में कलेक्टर आकाश छिकारा ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें
CG VARTA -

जगदलपुर, 17 नवम्बर 2026/ कलेक्टर  आकाश छिकारा ने मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में जिले के आम नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का परीक्षण कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

      कलेक्टर श्री छिकारा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्यवाही की जाए। आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण शासन की प्राथमिकता है। इसलिए प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों को राहत प्रदान करने की दिशा में प्रभावी पहल की जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने और निराकरण की स्थिति से अवगत कराने पर भी जोर दिया।

      जनदर्शन के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर द्वय श्री सीपी बघेल एवं श्री डीआर डाहिरे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।