केशलूर में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

झाड़ा सिरहा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

Nov 15, 2026 - 19:48
केशलूर में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती
CG VARTA -

जगदलपुर, 15 नवम्बर 2026/ जिले के तोकापाल ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम केशलूर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने एकत्र होकर महान जननायकों को नमन किया।

        इस कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम केशलूर में स्थापित बस्तर के महान क्रांतिकारी झाड़ा सिरहा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके पश्चात, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में गगनभेदी नारे लगाए गए और आदिवासी समाज के उत्थान व स्वाभिमान के लिए उनके द्वारा दिए गए बलिदानों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस गरिमामय अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबती भंडारी, जिला पंचायत सदस्य सुश्री पद्मिनी कश्यप एवं जिला पंचायत सदस्य श्री कामदेव बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए और समाज की एकता व संस्कृति को सहेज कर रखने का संकल्प लिया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।