आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आगामी 02 दिसंबर 2026 तक आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित
जगदलपुर, 17 नवम्बर 2026/ जिले के अन्तर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा के अधीनस्थ आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आगामी 02 दिसंबर 2026 तक ई-भर्ती आनलाईन लिंक https://aww.e-bharti.in/ पर आनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
जिसके तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा के आंगनबाड़ी केंद्र कोण्डलुर हांदापारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका तथा आंगनबाड़ी केंद्र छिन्दावाड़ा क्रंमाक 11 में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती किया जाना हैं।
उक्त भर्ती संबधी जानकारी हेतु जनपद पंचायत कार्यालय दरभा, एकीकृत बाल विकास कार्यालय दरभा सहित संबधित ग्राम पंचायतों करका एवं पेरमारास के कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन किया जा सकता है।
