राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, बस्तानार में तीन दिवसीय 21 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक अभियान
21 दिसम्बर 2025 जगदलपुर/बस्तानार में,सघन पल्स पोलियो अभियान राष्ट्रीय कार्यक्रम 2025 अंतर्गत विकास खण्ड बस्तानार मे दिनांक 21/12/2025 से 23/12/2025 कुल 3 दिवस तक क्रियान्वयन किया जावेगा ।

जिसमें बस्तानार ब्लॉक मेवर्तमान मे 0-5 वर्ष के कुल लश्चित बच्चे 7160 है सभी बच्चों के कवरेज हेतु विकास खण्ड स्तर कुल 32 बूथ एवं 64 स्वास्थ्य टीम बनाई गईं है जिसमें प्रथम दिवस पर बूथ स्तर पर द्वातिय, तृतीय दिवस मे छूटे हुये सभी टीम द्वारा घर घर जाकर वैक्सीन पिलाई जावेगी।

बी .एम .ओ . डॉ. प्रदीप बघेल , द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तानार के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार बूथ स्तर पर प्रथम दिवस पर 7160 मे से कुल 6580 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गईं बाकी छूटे हुये बच्चों को आगामी दो दिवसो मे टीम द्वारा घर घर जाकर वैक्सीन की दवाई पिलाई जावेगी।