'सांसद खेल महोत्सव-2025' का कल होगा भव्य समापन ,मंत्री केदार कश्यप होंगे मुख्य अतिथि
जगदलपुर, 24 दिसंबर 2025/ बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में आयोजित किए जा रहे 'सांसद खेल महोत्सव-2025' का समापन समारोह 25 दिसंबर को भव्यता के साथ संपन्न होगा। 'फिट युवा फॉर विकसित भारत' की थीम पर आधारित इस खेल महाकुंभ का समापन कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से शुरू होगा।
इस गरिमामय आयोजन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री केदार कश्यप होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
समापन समारोह में बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा रहेगा। विशिष्ट अतिथियों में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी, बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल और बीजापुर विधायक श्री विक्रम मंडावी शामिल हैं।
इनके साथ ही बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जगदलपुर नगर निगम के महापौर श्री संजय पांडे, छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी और छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।