लालबाग में अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का हुआ अनावरण ,जयंती पर अटल जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Dec 25, 2025 - 17:50
लालबाग में अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का हुआ अनावरण ,जयंती पर अटल जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
CG VARTA -

जगदलपुर 25 दिसंबर 2025/ शहर के लालबाग में गुरुवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर मनाए जा रहे सुशासन दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से जुड़े रहे। इस अवसर पर बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूप सिंह मंडावी, महापौर श्री संजय पांडेय, सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, पूर्व विधायक श्री संतोष बाफना, श्री लच्छू राम कश्यप, श्री सुभाऊ कश्यप सहित अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी तरह नगर पंचायत बस्तर में भी अटल जी के प्रतिमा का अनावरण किया गया ।

          कार्यक्रम में वक्ताओं ने अटल बिहारी बाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता, प्रखर वक्ता और संवेदनशील राजनेता थे। उनका जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित रहा। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।