हिट एंड रन मामलों में पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत दावा निपटान हेतु आज होगी बैठक
जगदलपुर, 04 जनवरी 2026/ जिले में सड़क दुर्घटनाओं विशेषकर हिट एंड रन मामलों में पीड़ितों को सहायता प्रदान करने यथा टक्कर मार कर भागना मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2022 के अंतर्गत प्राप्त दावा प्रकरणों की समीक्षा और स्वीकृति के लिए जिला स्तरीय समिति की यह बैठक कल 05 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त श्री हरिस एस की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक कलेक्टोरेट स्थित आस्था सभाकक्ष में शाम 5 बजे शुरू होगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य हिट एंड रन दुर्घटनाओं के पीड़ितों को शासन की मंशानुरूप अतिशीघ्र आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करना है। उक्त बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।