खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन

जिले में अब तक 18 लाख क्विंटल से ज्यादा धान की हुई खरीदी

Jan 10, 2026 - 16:02
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन
CG VARTA -

जगदलपुर, 10 जनवरी 2026/ बस्तर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य तेजी से जारी है। जिले के धान खरीदी केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्था सुलभ होने के फलस्वरूप धान खरीदी में गति आयी है और शुक्रवार 09 जनवरी तक की स्थिति के अनुसार जिले की विभिन्न समितियों ने 18 लाख 63 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी कर ली है।

           समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के इन आंकड़ों में जिले के अलग-अलग केंद्रों के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिल रही है, जहां करपावण्ड और भानपुरी केंद्र सबसे आगे हैं। करपावण्ड समिति द्वारा अब तक सर्वाधिक 60,680.80 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है, वहीं भानपुरी केंद्र द्वारा भी 56,052.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इसके अतिरिक्त मूली और केशरपाल जैसे धान खरीदी केंद्रों में भी अच्छी खरीदी हुई है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने सहित नियमित तौर पर धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर मॉनिटरिंग किया जा रहा है। किसानों की सहूलियत के मद्देनजर तौल की व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा रहा है। जिससे धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।