अब मतदाता ईसीआई नेट पोर्टल पर घर बैठे अपलोड कर सकेंगे जरूरी दस्तावेज

Jan 12, 2026 - 18:43
अब मतदाता ईसीआई नेट पोर्टल पर घर बैठे अपलोड कर सकेंगे जरूरी दस्तावेज
CG VARTA -

जगदलपुर, 12जनवरी 2026/ विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 प्रक्रिया को और अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। निर्वाचन आयोग से जुड़े कार्यों के लिए उपयोग किए जाने वाले ईसीआई नेट पोर्टल पर एक नया और बेहद उपयोगी फीचर जोड़ा गया है। इस नई सुविधा के तहत, मतदाता अब अपने नोटिस के जवाब में आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन ही अपलोड कर सकेंगे। ईसीआई नेट पोर्टल पर शुरू की गई इस नई व्यवस्था से मतदाताओं का समय और श्रम दोनों बचेगा।

        इस नए फीचर की सबसे खास बात इसकी सुरक्षा और सरलता है। मतदाता अब ई-साइन तकनीक का उपयोग करते हुए स्वयं अपने दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से पेपरलेस होगी, जिससे कार्यों में तेजी आएगी और मानवीय त्रुटियों की संभावना कम होगी। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के दौरान यह सुविधा न केवल मतदाताओं को सशक्त बनाएगी, बल्कि पूरी चुनाव प्रक्रिया को अधिक डिजिटल और जवाबदेह बनाने में भी मददगार साबित होगी। अब मतदाता अपने घर या नजदीकी सुविधा केंद्र से ही नोटिस का जवाब समय पर दाखिल कर सकेंगे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।