गणतंत्र दिवस के अवसर पर मदिरा विक्रय हेतु शुष्क दिवस घोषित–

Jan 16, 2026 - 19:50
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मदिरा विक्रय हेतु शुष्क दिवस घोषित–
CG VARTA -

जगदलपुर,16 जनवरी 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री हरिस एस के द्वारा 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मदिरा विक्रय हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जिसके तहत आगामी 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें अर्थात देशी मदिरा सीएस-2 (घघ-कम्पोजिट), विदेशी मदिरा एफएल-1(घघ), विदेशी मदिरा एफएल-1(घघ कम्पोजिट), एफएल-3(होटल एंड बार), एफएल-7(सैनिक कैंटीन) एवं मद्य भण्डागार जगदलपुर को 25 जनवरी 2026 को समयावधि पश्चात बंद करने सहित 26 जनवरी 2026 दिन सोमवार को पूर्णतः बंद रखे जाने हेतु एतद द्वारा आदेशित किया गया है। उक्त आदेश के तहत सर्व संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने प्रभार क्षेत्र की सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं मद्य भण्डागार जगदलपुर को नियत समयावधि के दौरान बंद रखे जाने सहित न तो मदिरा का विक्रय होने पावे और न ही किसी भी प्रकार से मदिरा का संव्यवहार हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।