युवाओं को मिलेगा निःशुल्क 'ट्रैक्टर मैकेनिक' प्रशिक्षण
जगदलपुर, 22 जनवरी 2026/ जिले में युवाओं के कौशल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज आड़ावाल में 'ट्रैक्टर मैकेनिक' के विशेष कोर्स का शुभारंभ किया जा रहा है।
इस पहल के तहत दिया जाने वाला यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क होगा और इसमें प्रशिक्षणार्थियों के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद हितग्राहियों को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, साथ ही रोजगार मेलों के माध्यम से उन्हें नौकरी के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज (10 वीं या 12 वीं की अंकसूची), आधार कार्ड की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है, और उम्मीदवारों को सुबह 11 बजे तक लाईवलीहुड कॉलेज आड़ावाल कार्यालय में उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा करना होगा।