प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवार को दी गई 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि

Jan 22, 2026 - 20:47
प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवार को दी गई 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि
CG VARTA -

जगदलपुर, 22 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर द्वारा तहसील भानपुरी के ग्राम बड़े अलनार निवासी मोहित की मृत्यु पानी में डूबने से पिता रामचंद को, तहसील दरभा के ग्राम नेगानार निवासी चरन सिंह मौर्य की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्री काजल को, ग्राम केशापुर निवासी साक्षी की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री सोनसिंह को और ग्राम भडरीमहू निवासी उमेश कुहरामी की मृत्यु पानी में डूबने से माता श्रीमती केश्लो को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।