बस्तर में 'मेरा भारत-मेरा वोट' की थीम पर मनेगा लोकतंत्र का उत्सव,25 जनवरी को कुम्हरावण्ड में जुटेंगे युवा मतदाता

Jan 24, 2026 - 17:53
बस्तर में 'मेरा भारत-मेरा वोट' की थीम पर मनेगा लोकतंत्र का उत्सव,25 जनवरी को कुम्हरावण्ड में जुटेंगे युवा मतदाता
CG VARTA -

जगदलपुर, 24 जनवरी 2026/ समूचे देश के साथ-साथ बस्तर में भी 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ 25 जनवरी को मनाया जाएगा। लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसका आयोजन राज्य, जिला और बूथ स्तर तक एक साथ किया जा रहा है। इस वर्ष के आयोजन को और भी खास बनाने के लिए आयोग ने 'मेरा भारत, मेरा वोट' की थीम निर्धारित की है, जिसकी टैगलाइन 'इंडियन सिटीजन एट हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी' रखी गई है, जो भारतीय लोकतंत्र में आम नागरिक की अहमियत को रेखांकित करती है। आयोग के निर्देशानुसार बस्तर में इस दिवस का मुख्य समारोह कृषि महाविद्यालय कुम्हरावण्ड के आडिटोरियम में दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं को न केवल निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराना है, बल्कि उन्हें देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक जागरूक और सक्रिय हिस्सा बनाना भी है।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।