कमिश्नर श्री डोमन सिंह और आईजी सुंदरराज पी ने संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम आयोजन की तैयारियों का लिया जायजा

Jan 27, 2026 - 20:01
कमिश्नर श्री डोमन सिंह और आईजी सुंदरराज पी ने संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम आयोजन की तैयारियों का लिया जायजा
CG VARTA -

जगदलपुर 27 जनवरी 2026/ कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह और पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी ने मंगलवार को जगदलपुर लालबाग मैदान में संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया और सभी आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्थाओं को समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल एवं श्री ऋषिकेश तिवारी, नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि आगामी दिनों में संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का भव्य आयोजन लालबाग मैदान जगदलपुर में प्रस्तावित है।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।