विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने जगदलपुर के दंतेश्वरी माता मंदिर के सामने से निकाली तिरंगा यात्रा–
तिरंगा यात्रा में बजरंग दल के सभी सदस्य व नगर के कई सम्माननीय यात्रा में शामिल हुए
27 जनवरी 2026, जगदलपुर/ गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर संपूर्ण नगर में देशभक्ति का उल्लास देखने को मिला ।इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने जगदलपुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।
संघठन के जिलाध्यक्ष शंकर लाला गुप्ता ने बताया की यह यात्रा पुरे नगर मे भ्रमण करेगी और प्रत्येक भारतीय कों देश भक्ति से जोड़ने और भारत वर्ष के सभी लोगों कों एक जुट रह कर सदभावना का भाव उनके ह्रदय मे जागृत करने का कार्य करेगी।
बस्तर सहित पुरे भारत मे संघठन के विचारों के माध्यम से प्रत्येक भारतीय कों यहीं संदेश देना चाहते है। की हम सभी एक रहेंगे तभी सेव रहेंगे। हमारी एकता ही हमारी ताकत है और यहीं भारत की पहचान भी है।
बजरंग दल जिला संयोजक विष्णु ठाकुर ने कहा की इस यात्रा का उद्देश्य सभी कों देश प्रेम और राष्ट्र भक्ति से जोड़ने का है।
इस दौरान तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से प्रान्त सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी, जिलाध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, योगेंद्र कौशिक,जिला मंत्री नविन देवांगन जविता मंडावी ने भगवा ध्वज दिखा कर किया एवं अपना उद्बोधन दिया नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम का संचलन किया। इस अवसर पर बजरंग दल विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी,जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी, जिला उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू, जिला सेवा प्रमुख पवन राजपूत, जिला समाजिक समरसता प्रमुख होमेश राठौर, जिला सह संयोजक योगेस रैली नगर अध्यक्ष प्रतिक गुरु,बस्तर प्रखंड अध्यक्ष विवेक शुक्ला , नगर सह संयोजक आजय प्रताप सिंह, नगर सह गौ रक्षा प्रमुख पवन राजा, नगर सुरक्षा प्रमुख अभिषेक साहू, जसवंत जोशी, लक्ष्मीकांत, प्रियांशु, अंशु, जीतेन्द्र,आशीष, सहित सभी बजरंगी उपस्थित रहें।